जनता जर्नादनफ्लैश न्यूज

268 करोड़ रु0 की लागत से 2,342 एकड़ भूमि पर निर्मित कराया जा रहा है यह मेडिकल कॉलेज: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद ललितपुर में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने मौके पर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज के मॉडल का अवलोकन किया। ज्ञातव्य है कि यह मेडिकल कॉलेज 23.42 एकड़ भूमि पर 268 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में प्रतिवर्ष 100 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज, ललितपुर के निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ जनवरी, 2023 तक पूर्ण किया जाए, ताकि मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ हो सके। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए रात्रिकालीन शिफ्ट एक्टिवेट करते हुए कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जनपद ललितपुर सहित आस-पास की जनता एवं मध्य प्रदेश की एक बड़ी आबादी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित होगी।
निरीक्षण के दौरान जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह, श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री श्री मनोहर लाल मन्नू कोरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777