फ्लैश न्यूजमध्यप्रदेशसाइबर संवाद

छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी ने शुरू किया ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर बैंक

मध्य प्रदेश में छतरपुर के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से कई मौत हो चुकी हैं। वहां मेरे भाई व विधायक ने यह पहल की है।

’छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी ने शुरू किया ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर बैंक’

’सांसों की रक्षा के लिए अनूठी पहल’ ऑक्सीजन के संकट के कारण छतरपुर में मचे त्राहीमाम के बीच लोगों की जान बचाने के लिए दिनरात प्रयास करने में जुटे छतरपुर के विधायक और आम जनता के सेवक आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया ने एक राहत देने की मुहिम शुरू की है।

कोरोना महामारी से पीड़ित अनेक लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर की दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। आम जनता को न तो निजी स्तर पर सिलेंडर मिल पा रहे हैं न ही शासन स्तर पर कोई व्यवस्था की जा रही है। इसी संकट को देखते हुए श्री चतुर्वेदी ने अब खेलग्राम में एक ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर बैंक शुरू किया है। इस बैंक में ऑक्सीजन बनाने वाली मशीनें रखी जाएंगी, जिन्हें लोगों की मदद के लिए मुहैया कराया जाएगा।

विधायक निवास खेलग्राम, सागर रोड पर बनाये गए इस ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर बैंक में विद्यायक श्री चतुर्वेदी के द्वारा लगभग 25 लाख रुपये निजी स्तर पर खर्च करते हुए फिलहाल 10 लीटर प्रतिमिनिट ऑक्सीजन देने वाली 15 मशीनों को रखा गया है। ये मशीनें एक निश्चित अवधि के लिए उन मरीजों को निशुल्क उपलब्ध की जाएंगी जिनकी स्थिति गंभीर है और उनके पास ऑक्सीजन बेड का इंतजाम नही हो पा रहा है।

मशीन को प्राप्त करने के लिए मरीज के परिजन अपने और अपने मरीज से जुड़े विवरण खेलग्राम में जमा करते हुए इस मशीन को ले सकते हैं एवं अस्पताल में ऑक्सीजन बेड का इंतजाम होने के बाद मशीन को खेलग्राम में बापिस जमा करा सकते हैं।

’मुख्य बिंदु’

1.मशीन प्राप्त करने के लिए डॉक्टर का पर्चा, मरीज का आधार कार्ड एवं अन्य विवरण के साथ खेलग्राम प्रतिनिधि विनोद मिश्रा ़918223044000 से संपर्क कर इसे निशुल्क ले सकेंगे।

2.यह मशीन लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत की है अतः इसकी देखरेख एवं संचालन पैरामेडिकल स्टाफ की मौजूदगी में किया जाए। मशीन की टूट-फूट के लिए व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा।

3.यह मशीन ऐसे मरीजों को दी जाएगी जिनको तत्काल ऑक्सीजन की जरूरत है एवं उनके पास कहीं कोई इंतजाम नही हो पा रहा है।

4.इन मशीनों का उपयोग सम्पूर्ण मानवता के लिए किया जाए एवं छतरपुर की पीड़ित जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले इसके लिए इसे एक व्यक्ति को अधिकतम 07 दिवस तक दिया जाएगा। इस बीच मरीजों के परिजनों को ऑक्सीजन बेड का इंतजाम करना होगा।

5.फिलहाल खेलग्राम के अपात ऑक्सीजन बैंक में 15 मशीनें आ चुकी हैं। लगभग 15 मशीनें और ऑर्डर की गई हैं वे भी जल्द पहुच जाएंगी।

छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया ने अपने शहरवासियों का भी आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों की जान बचाने के लिए हम सबको मिलकर आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि जो भी लोग इन मशीनों को खरीद कर अपने घर मे रखे हुए हैं या उनके परिजन इनका इस्तेमाल कर चुके हैं।

वे भी अपनी मशीने खेलग्राम कंट्रोल रूम में रखवा दें ताकि अन्य लोगों के प्राण बचाये जा सकें। उन्होंने शहर के सक्षम लोगों, समाजिक, धार्मिक संगठनों से भी अपील की है कि वे इस तरह की एक-दो मशीन खरीद कर हमें प्रदान करें ताकि हम लोगों की उपयोगिता के बाद इन्हें वापिस लौटा देंगे।

Pankaj Chaturvedi
Pankaj Chaturvedi

 

पंकज चतुर्वेदी, लेखक एवं पत्रकार की फेसबुक वॉल से साभार

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777