फ्लैश न्यूज

एलो फीवर वैक्सीन के लिए 17 दिन का इंतजार, प्रदेश में सिर्फ KGMU में लगती वैक्सीन, विदेश यात्रा करने वालों की बढ़ीं परेशानी

केजीएमयू में यलो फीवर (पीला बुखार) वैक्सीन की शॉर्टेज हो गई है। वैक्सीन के लिए लोगों को 17 दिन तक इंतजार करवाया जा रहा है। समय से वैक्सीनेशन न होने से बहुत से लोगों की विदेश यात्रा अटक गई है। अफ्रीका व साउथ अमेरिका की यात्रा के लिए यलो फीवर की वैक्सीन (टीका) लगवाने और प्रमाण-पत्र की जरूरत पड़ती है। यह वैक्सीन प्रदेश में सिर्फ किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में ही लगती है।

टीका कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में सोमवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 10 से 1 बजे तक लगाया जाता है। प्रत्येक दिवस में 30 लोगों को ही टीका लगता है। टीका लगवाने के लिए लगभग 17 दिन की वेटिंग है। 200 से अधिक लोग टीके का इंतजार कर रहे हैं। समय पर वैक्सीन न लगने से लोग परेशान हैं। बहुत से लोग तो समय पर वैक्सीन लगवाने के लिए दिल्ली तक दौड़ लगाने को मजबूर हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777