उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

यूपी में 15 दिन में होंगे 15 लाख पौधरोपण, हर जिलों में प्रभागीय वनाधिकारी बनाए गए नोडल अधिकारी

 उत्तर प्रदेश में आने वाले 15 दिनों में 15 लाख पौधरोपण करने की तैयारी है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाये जाने वाले सेवा पर्व के दौरान राज्य सरकार ने यह लक्ष्य तय किया है। दरअसल, इन 15 दिनों में पूरे देश में 1.25 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। चिन्हित कुल 10 राज्यों में जहां ओडिशा को सर्वाधिक 20 लाख तो वहीं यूपी के 15 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकेके लिए यूपी के हर जिलों में प्रभागीय वनाधिकारी नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

पौधरोपण अभियान का 17 सितंबर को शुभारंभ करते हुए प्रदेश के 34 नगर वन में कम से कम 100-100 पौधरोपण कराया जाना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान, वर्षा जल संचयन समेत अनेक अभियान भी चलाए जाएंगे। हर जिलों में प्रभागीय वनाधिकारी इसके नोडल अफसर होंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777