कारोबार

101 साल पुराने बैंक के IPO का आज आखिरी दिन, बढ़कर 25 रुपये पहुंचा प्रीमियम

101 साल पुराने प्राइवेट बैंक, तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ अभी खुला हुआ है। बैंक के IPO के सब्सक्रिप्शन का आज (7 सितंबर 2022) आखिरी दिन है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन ही 1.53 गुना सब्सक्राइब हो गया है। बैंक के आईपीओ का प्राइस बैंड 500-525 रुपये है। ग्रे मार्केट में तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयर अच्छे प्रीमियम ट्रेड कर रहे हैं।

25 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं बैंक के शेयर
बाजार पर नजर रखने वाले लोगों के मुताबिक, तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयर ग्रे मार्केट में 25 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर बैंक के शेयर 525 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर अलॉट होते हैं और बुधवार के ग्रे मार्केट प्रीमियम पर लिस्ट होते हैं। तो शेयर बाजार में बैंक के शेयरों की लिस्टिंग 550 रुपये के स्तर पर हो सकती है। बैंक के शेयर 15 सितंबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकते हैं।

एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए 363 करोड़ रुपये से ज्यादा
तूतीकोरिन स्थित प्राइवेट सेक्टर बैंक ने बताया है कि अपने शेयर सेल से पहले उसने एंकर इनवेस्टर्स से 363 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा लिए हैं। आईपीओ में तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक 1.58 करोड़ इक्विटी शेयर इश्यू करेगा। आईपीओ में अपर प्राइस बैंड पर बैंक करीब 831.6 करोड़ रुपये जुटाएगा। ब्रोकरेज हाउस यस सिक्योरिटीज ने बैंक के IPO को सब्सक्राइब रेटिंग दी है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक साल 1921 में Nadar Bank के रूप में शुरू हुआ था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777