लाइफस्टाइल

होली पर ट्राई करें ये सूखे मेवे की ठंडाई, जानें इसकी विधि

गर्मियों का मौसम लगभग आ चुका है। होली का त्योहार नजदीक है। भारत में इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लोग कुछ दिनों पहले से ही तैयारियां शुरु कर देते है। इस उत्सव के दौरान कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन और ड्रिंक्स बनाए जाते है। होली का त्योहार ठंडाई के बिना अधूरा है। ठंडाई होली के अवसर पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले पेय में से एक है।

इस पारंपरिक पेय को कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है। आप इस बार होली पर ड्राई फ्रूट की ठंडाई बना सकते है। इसे बनाना बहुत आसान है। सिर्फ होली ही नहीं इस स्वादिष्ट पेय का कभी भी आनंद लिया जा सकता है। ये बहुत ही स्वादिष्ट और फ्रेश होता है। इससे आपको देर तक भरा हुआ भी महसूस होता है। इसे आप घर पर कैसे बना सकते हैं आइए जानें।

ड्राई फ्रूट ठंडाई बनाने के लिए सामग्री
10 – 15 बादाम
10 -15 काजू
5 हरी इलायची
1 बड़ा चम्मच सौंफ बीज
1 बड़ा चम्मच खरबूजे के बीज
1/4 कप चीनी
1/2 छोटा चम्मच गुलाब जल

आवश्यकता अनुसार पानी
चुटकी भर केसर
आवश्यकता अनुसार दूध
ड्राई फ्रूट ठंडाई ऐसे बनाएं।

स्टेप – 1
बादाम, काजू, किशमिश, इलायची, सौंफ, खरबूजे के बीज 1/2 कप पानी में एक घंटे के लिए भिगो दें।

स्टेप – 2
पानी को छान लें और सभी भीगी हुई सामग्री को पीसकर एक पेस्ट बना लें।

स्टेप – 3
एक पैन में पानी, केसर, चीनी और गुलाब जल डालकर चाशनी तैयार करें।

स्टेप – 4
भीगे हुए मिश्रण को चाशनी में डालें और मिलाएं।

स्टेप – 5
एक गिलास में, थोड़ी बर्फ, ठंडाई का मिश्रण और दूध डालें।

स्टेप -6
सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें. सूखे मेवे से गार्निश करें और आनंद लें।

ठंडाई के स्वास्थ्य लाभ
ठंडाई में कई ऐसी सामग्री होती हैं जो आपको गर्मी की धूप से बचा सकती है। ठंडाई आपको ऊर्जा देने का काम करती है। इसमें इस्तेमाल किए गए सूखे मेवे और बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते है। ये प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, हेल्दी फैट और मिनरल से भरपूर होते है। ये आपकी इम्युनिटी को बढ़ाते है।

सौंफ के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण न सिर्फ गर्मियों में शरीर को ठंडा रखते हैं बल्कि पाचन तंत्र के लिए भी अच्छे होते है। इलायची का इस्तेमाल ठंडाई को एक प्रभावी प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर बनाता है। ये संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और मतली और उल्टी को होने से रोकता है। ये गर्मी के मौसम में खांसी, सर्दी और गले के संक्रमण को भी रोकते हैं और ठीक करते है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777