कारोबार

होंडा फाउंडेशन ने हरियाणा और राजस्थान में पृथकवास केंद्र स्थापित किए

नयी दिल्ली – भारत में होंडा समूह की कंपनियों की कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) इकाई होंडा इंडिया फाउंडेशन ने हरियाणा और राजस्थान में कोविड-19 देखभाल पृथकवास केंद्र स्थापित किया है।

होंडा फाउंडेशन ने सोमवार को बयान में कहा कि उसके नौरंगपुर (हरियाणा) के 100 बिस्तर के केंद्र और टपूकड़ा (राजस्थान) के 50 बिस्तर केंद्र का परिचालन शुरू हो गया है।

बयान में कहा गया है कि ये दोनों केंद्र हरियाणा और राजस्थान सरकार के सहयोग के स्थापित किए गए हैं। केंद्र पर चौबीसों घंटे प्रशिक्षित चिकित्सकों और नर्सें तैनात रहेंगी।

साथ ही यहां अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। होंडा इंडिया फाउंडेशन ने पांच राज्यों .हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश तथा गुजरात में कोविड-19 राहत प्रयासों के तहत 6.5 करोड़ रुपये खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई है।

संगठन ने कहा कि वह मानेसर (हरियाणा), अलवर (राजस्थान), कोलार (कर्नाटक) और गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र भी लगा रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777