कारोबार

‘हॉर्स ट्रेडिंग पर जीएसटी’ कह गईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

हॉर्स रेसिंग पर जीएसटी लगाने की बात करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की जुबान फिसल गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सीतारमण ने हॉर्स रेसिंग को हॉर्स ट्रेडिंग कह डाला। हालांकि फिर जल्दी से उन्होंने अपनी गलती सुधारी और करेक्ट शब्द कहा। लेकिन, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिस पर विपक्षी दलों के नेता वित्त मंत्री की खिंचाई कर रहे हैं। कांग्रेस नेता विनीत पुनिया ने कहा कि हम सीतारमण जी के खरीद-फरोख्त पर जीएसटी लगाने के प्रस्ताव का स्वागत करते हैं।

दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की हालांकि लाइव हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। लेकिन माना जा रहा है कि यह वीडियो बुधवार का है, जब वित्त मंत्री जीएसटी पर नए करों का ऐलान कर रही थीं। वीडियो में वित्त मंत्री ने हॉर्स रेसिंग को हॉर्स ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त) कह डाला।

वित्त मंत्री के वायरल हो रहे वीडियो पर विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार अध्यक्ष पवन खेड़ा ने मंत्री पर तंज कसते हुए कहा, मुझे पता था कि निर्मला सीतारमण जी (मतपत्र) से बाहर सोचने की क्षमता रखती हैं।

वहीं, कांग्रेस के सचिव विनीत पुनिया ने भी वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, ‘हम निर्मला सीतारमण जी के खरीद-फरोख्त पर जीएसटी लगाने के प्रस्ताव का स्वागत करते हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777