कारोबार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मजबूत शुरूआत, आज के Top 5 Shares जिन पर होगी निवेशकों की नजर

ग्लोबल बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी मजबूत स्तर पर खुले है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 19 मई को बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 92.26 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 61,524.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 3.05 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 18,133.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

HCLTECH, TECHM, INFY, WIPRO, TCS के शेयर हरें रंग में यानी बढ़त में है, वहीं UPL, HEROMOTOCO, BRITANNIA, TITAN, TATCONSUM के शेयर लाल रंग में यानी कमजोर दिखाई पड़ रहे हैं। आज के कारोबार में निफ्टी पर आईटी, आटो, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स ही हरे निशान में हैं और फायदा पहुंचा सकते हैं। उतार चढ़ाव भरे बाजार में आज यानी 19 मई 2023 कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं। ये शेयर आज बाजार में फोकस में रह सकते हैं। अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रख सकते हैं।

Reliance Industries
चीन की फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म शीन के भारतीय बाजार में दूसरी बार प्रवेश करने की उम्मीद है और इसके लिए उसने रिलायंस रिटेल के साथ करार किया है। सूत्र ने कहा कि टाई-अप के हिस्से के रूप में शीन अपने वैश्विक परिचालन के लिए भारत से सामान मंगवाएगा।

Bata India
फुटवियर प्रमुख का मार्च तिमाही के लिए स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ में 4.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 65.55 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 62.7 करोड़ रुपये रहा। इसका रेवेन्यू 17 फीसदी बढ़कर 778.5 करोड़ रुपये हो गया।

Jet Airways
एयरलाइन ने गुरुवार को बताया कि मार्च तिमाही में उसका नेट लॉस 54.94 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 234 करोड़ रुपये था। हालांकि, परिचालन से कंपनी का समेकित शुद्ध राजस्व मार्च तिमाही में 12.45 प्रतिशत बढ़कर 12.37 करोड़ रुपये हो गया।

Pfizer
अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर ने भारत में डॉक्टरों को आईसीयू में एंटीबायोटिक्स, मैग्नेक्स, ज़ोसिन, मैग्नामाइसिन इंजेक्शन और मैग्नेक्स फोर्ट का इस्तेमाल बंद करने की चेतावनी दी है. फार्मा कंपनी ने कहा कि उसने Astral SteriTech के मैन्युफैक्चरिंग ब्लॉक में अपनी नियमित पर्यावरण निगरानी के दौरान ‘आउट-ऑफ-स्पेसिफिकेशंस’ डेविएशन देखा।

State Bank of India
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए चौथी तिमाही में 18,343.25 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 9,993.76 करोड़ रुपये की तुलना में 83.5 फीसदी अधिक है. इसने चौथी तिमाही के दौरान 1,36,852.39 करोड़ रुपये की कुल टोटल इनकम की, जो Q4FY22 में 1,08,034.68 करोड़ रुपये से 26.7 फीसदी अधिक है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777