कारोबार

सोने-चांदी के दाम फिसले, आज इतने भाव में बिक रहा 10 ग्राम सोना

नयी दिल्ली – रुपये के मूल्य में सुधार आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 93 रुपये की गिरावट के साथ 46,283 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले दिन सोना 46,376 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 99 रुपये की तेजी के साथ 66,789 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले दिन बंद भाव 66,690 रुपये था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, रुपये के मूल्य में सुधार और कल रात कॉमेक्स में आई गिरावट को दर्शाता, दिल्ली में 24 कैरेट सोने में 93 रुपये की गिरावट रही। बृहस्पतिवार को आरंभिक कारोबार के दौरान अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये का मूल्य नौ पैसे सुधरकर 74.18 रुपये प्रति डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 1,780 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। जबकि चांदी 25.96 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777