कारोबार

सोना एक झटके में 1672 रुपये हुआ सस्ता, गिरे चांदी के भाव

सोना-चांदी के दाम एक दिन बाद ही जमीन पर आ गए हैं। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड 1672 रुपये सस्ता होकर 50868 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। वहीं, चांदी 2984 रुपये प्रति किलो की भारी गिरावट के साथ 65165 रुपये पर आ गई है।

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा बुधवार को जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्ध सोना 50868 रुपये पर खुला । इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 52394 रुपये बैठ रहा है। वहीं, चांदी 2984 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 65165 रुपये पर आ गई है। जीएसटी जोड़ने के बाद यह 67119 रुपये प्रति किलो मिलेगी।

बता दें 24 कैरेट सोना 99.99 फीसद शुद्ध होता है और इसमें कोई दूसरी धातु नहीं पाई जाती है। इसका रंग चमकदार पीला होता है। 24 कैरेट का सोना 22 या 18 कैरेट सोने से बहुत अधिक महंगा होता है। यह इतना मुलायम और लचीला होता है कि इससे गहने नहीं बनाए जा सकते। इसके अलावा 24 कैरेट गोल्‍ड का इस्‍तेमाल सिक्‍कों व बार बनाने और इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और मेडिकल डिवाइसेज में उपयोग किया जाता है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777