मनोरंजन

सोनाली बेंद्र ने जमकर किया गरबा, फैंस बोले- आपने तो सबको फेल कर दिया

सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड की उन अदाराकाओं में से एक है। जो बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों को आज के जमाने में भी टक्कर देती है। अब भले ही एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली है, लेकिन वो इंडस्ट्री में अभी भी काफी एक्टिव रहती है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी वो हमेशा ही एक्टिव रहती हैं। और अपने फैंस के साथ आए दिन अपनी एक्टिविटीज शेयर करती रहती है। हाल ही में सोनाली बेंद्रे का एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस गरबा करते हुए फैंस को नवरात्रि का ढेर सारी बधाईयां दे रही है।

सोनाली बेंद्रे ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस के गरबा डांस ने लोगों का सारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। नवरात्रि के मौके पर सोनाली का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फैंस को लगभग हर दिन उनका एक नया अवतार देखने के लिए मिल जाता है। इस दौरान एक्ट्रेस ने सफेद रंग का ट्रेडिशनल कॉस्ट्यूम कैरी किया हुआ है और बेहद सिंपल अंदाज में नजर आ रही है।

ऋतिक रोशन ने भी की तारीफ
वायरल वीडियो में सोनाली बेंद्रे एक गुजराती गाने पर थिरकती दिखाई दे रही है। पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि आप सभी को हैप्पी नवरात्रि… एक्ट्रेस के इस खूबसूरत डांस पर कई सितारों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। ऋतिक रोशन ने लिखा है वॉव.. वहीं, सोन्या समूर ने रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस की तारीफ की है. कभी ग्लैरस कभी सिंपल सोनाली का हर अवतार उनके फैंस को खूब पसंद आता है।

फिल्मों से बना ली है दूरी
इसके अलावा भी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे अक्सर अपनी अलग अलग तस्वीरों और डांस वीडियोज से फैंस को अपनी दीवाना बनाती रहती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो लंबे वक्त तक फिल्मों से दूर रहने के बाद एक्ट्रेस को पिछली बार ‘द ब्रोकन न्यूज’ वेब सीरीज में देखा गया था। इस शो में उन्होंने एक पत्रकार का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्हें कई डांस रियलिटी शोज में जज के तौर पर भी देखा गया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777