कारोबार

सरकार का टिकाऊ पुनरुद्धार का लक्ष्य, बुनियादी ढांचा खर्च से अर्थव्यवस्था को मिलेगी मदद – सीतारमण

मुंबई, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य टिकाऊ पुनरुद्धार का है। देश की आर्थिक राजधानी में सोमवार को बजट-बाद परिचर्चा में वित्त मंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे पर खर्च के लिए बजट प्रस्तावों से अर्थव्यवस्था पर गुणात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट ऐसे समय तैयार किया गया है जब अर्थव्यवस्था महामारी के प्रभाव से उबर रही है।

उन्होंने कहा, हम एक सतत या टिकाऊ पुनरुद्धार चाहते हैं। बजट में वृद्धि के पुनरद्धार पर जोर दिया गया है। इसमें प्राथमिकता के आधार पर टिकाऊ पुनरुद्धार और एक अनुकूल कर व्यवस्था के बारे में भी संदेश है।

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी की मदद से सरकार महामारी के दौरान प्रभावित लोगों को मदद कर पाई। सरकार इस बात पर भी गौर कर रही है। कि कैसे डिजिटल समाधानों का इस्तेमाल शिक्षा और कृषि क्षेत्र में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार नवोन्मेषण को बढ़ावा देना चाहती है। इसके अलावा स्टार्टअप कंपनियों को भी सरकार का समर्थन जारी रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777