उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

धर्मेंद्र सोलंकी बने सपा प्रकोष्ठ के प्रदेश अक्ष्यक्ष

लखनऊ। 2022 विधानसभा चुनाव से पूर्व होने वाले पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार जिला-शहर अध्यक्षों का गठन शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का भी गठन किया और इस प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी को बनाया गया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन करते हुए सलेमपुर देवरिया के रहने वाले धर्मेंद्र सोलंकी को समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पूर्व विधान परिषद सदस्य काशीनाथ यादव को नियुक्त किया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय महासचिव पद पर अच्छेलाल सोनी को नामित किया है।


गठन के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आने से पूर्व इन सरकारों ने जो भी वादे किए थे। एक भी वादा पूरा नहीं किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार उद्घाटन का उद्घाटन कर रही है। आज 4 वर्ष बीत जाने के बाद इन्हें अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए कुछ नहीं है। अखिलेश ने कहा कि दूसरे कामों को अपना काम बता कर जनता के बीच बीजेपी वाहवाही लूट रही है। प्रदेश की जनता इससे भलीभांति वाकिफ है और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इसका हिसाब भी करने को तैयार बैठी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777

slot gacor