उत्तराखंडफ्लैश न्यूज

श्री ओंकारेश्वर मंदिर को फूलों से सजाया गया

• कल शिवरात्रि के अवसर पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने

     की तिथि तय होगी।

उखीमठ- पंच केदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में कल 11 मार्च शिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जायेगी। इस अवसर पर दानी दाताओं तथा देवस्थानम बोर्ड के द्वारा मंदिर की साजसज्जा की जा रही है।

मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है। कार्यक्रम हेतु केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग तथा चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी0डी0 सिंह, उखीमठ पहुंच गये हैं‌।

इस अवसर पर देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एन0पी0 जमलोकी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, राजकुमार नौटियाल, प्रशासनिक अधिकारी, यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, आशाराम नौटियाल, डा0 हरीश गौड़, मनोज शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, पुष्कर रावत, प्रेमसिंह रावत, विदेश शैव आदि मौजूद रहे।

Harish Gaud.

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777