क्रिकेटखेल-खिलाड़ी

शैफाली वर्मा वनडे में डेब्यू – महिला टीम की नजरें लिमिटेड ओवर की सीरीज में वापसी पर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। जहां टीम हाल ही में मेजबान टीम के साथ एकमात्र टेस्ट मैच खेली है। सात साल बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलने उतरी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट मैच ड्रॉ करा दिया और अब टीम की नजरें अपने उसी प्रदर्शन को लिमिटेड ओवर की सीरीज में भी दो​हराने पर है। भारतीय महिला टीम रविवार से यहां शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच से ही मजबूत विश्व चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। जिसमें युवा खिलाड़ी शैफाली वर्मा वनडे में डेब्यू करने को तैयार हैं।

शैफाली ने अभी तक 22 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। और इस 17 साल की बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट को अपनी ओर आकर्षित किया है। लेकिन शैफाली को दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम के खिलाफ पिछली घरेलू सीरीज के लिये नहीं चुना गया था। जिसमें भारत को बुरी हार झेलनी पड़ी थी। टीम इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन से उस पिछली सीरीज की भरपायी करना चाहेगी।

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से 1-4 से हार गयी थी। और उस सीरीज में शैफाली को बाहर करने को लेकर काफी बबाल हुआ था। हालांकि अब टीम प्रबंधन इस तरह कोई गलती नहीं करेगा। शैफाली ने पिछले हफ्ते इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 96 और 63 रन की पारी खेली थी। भारतीय टीम के लिये उसकी विस्फोटकीय बल्लेबाजी निश्चित रूप से काफी महत्वपूर्ण है। उपकप्तान हरमनप्रीत कौर को छोड़कर टीम में कोई प्रभावशाली खिलाड़ी मौजूद नही हैं। और वह भी अपनी बेस्ट फार्म में नहीं है।

डिफेंस प्लेयर्स पूनम राउत, टॉप ऑर्डर में कप्तान मिताली राज के साथ शेफाली अगर फार्म में हो तो बल्लेबाजी में काफी अंतर पैदा कर सकती है। शैफाली ने आन्या श्रबसोल, कैथरीन ब्रंट, केट क्रास, नैट स्किवर और सोफी एक्लेस्टोन को जिस तरह से खेला था। उससे निश्चित रूप से घरेलू टीम का कोचिंग स्टाफ इस हरियाणवी तूफान को रोकने की योजना बना रहा होगा। अगर स्मृति मंधाना और शैफाली पारी का आगाज करती हैं। तो इंद्राणी को अपने मौके का इंतजार करना होगा।

क्योंकि अपने अच्छे प्रदर्शन और थोड़े बेहतर स्ट्राइक रेट के बाद पूनम राउत तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहेगी। जिनके बाद कप्तान और उप कप्तान चौथे-पांचवें नंबर पर उतरेंगी।
आल राउंडर दीप्ति शर्मा का छठा स्थान निश्चित ही है और तानिया भाटिया और इंद्राणी के बीच अगर फैसला होगा तो इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में अपने प्रदर्शन की बदौलत तानिया दावेदार होंगी। चार गेंदबाजों में किफायती झूलन गोस्वामी का चुना जाना तय है और शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर और अरूधंती रेड्डी में से दो को चुना जायेगा।

भारतीय टीम ने देख लिया है कि एक्लेस्टोन ने अपनी ‘विकेट टू विकेट स्पिन गेंदबाजी से एकमात्र टेस्ट के दौरान कैसे परेशान किया था।इसलिये एकता बिष्ट या फिर राधा यादव को तरजीह दी जा सकती है जिनके पास भी ऐसी ही गेंदबाजी करने की काबिलियत है। अगर भारत ने तीसरे स्पिनर को उतारने का फैसला किया तो स्नेह राणा अपनी बल्लेबाजी काबिलियत और प्रभावशाली ऑफ ब्रेक गेंदबाजी से लेग स्पिनर पूनम यादव के सामने हो सकती हैं। पूनम यादव का प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा नहीं रहा था तो स्नेह प्रबल दावेदार दिखती हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777