लाइफस्टाइल

व्रत हो या घर में खत्म हो गए हों प्याज, ग्रेवी गाढ़ी करने के लिए काम आएंगे ये टिप्स

अगर आपका व्रत है या घर में अचानक प्याज खत्म हो गए हैं तो कई महिलाओं को ग्रेवी वाली सब्जी बनाने में परेशानी होने लगती है। किसी भी सब्जी को स्वादिष्ट बनाने में उसकी ग्रेवी में डलने वाले प्याज का बहुत बड़ा हाथ होता है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि बिना प्याज के आप सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा और स्वादिष्ट नहीं बन सकते हैं। आइए जानते हैं आज कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स जो आपकी ग्रेवी वाली सब्जी को गाढ़ा बनाने में मदद करेंगे वो भी बिना प्याज का इस्तेमाल किए।

मूंगफली-
सब्जी बनाते समय 2 चम्मच आटा लेकर उसका एक घोल बना लें। इसके बाद छिलके वाली कच्ची मूंगफली को ड्राई रोस्ट करके उसका पेस्ट तैयार कर लें। अब आटे का घोल मूंगफली में डालकर अच्छे से मिक्स करने के बाद आप जो ग्रेवी बना रहे हो, उसमें धीरे-धीरे डालते हुए अच्छी तरह से पका लें। ऐसा करने से सब्जी की ग्रेवी गाढ़ी हो जाएगी।

दही और मलाई-
इस हैक्स से न सिर्फ ग्रेवी थिक होगी बल्कि उसमें एक अच्छा टेक्सचर भी आएगा। इस उपाय को करने के लिए आपको 3 चम्मच हंग कर्ड और 2 चम्मच फ्रेश मलाई को मिलाकर अच्छे से फेंटना है। इसके बाद गैस को धीमी आंच पर करके धीरे-धीरे दही और मलाई डालते हुए 2-3 मिनट अच्छे से पकाएं। आप नोटिस करेंगे की सब्जी का टेक्सचर क्रीमी और थिक हो गया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777