उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी में गरीबों को नहीं मिल रहा आवास, कड़ाके की ठंड में जीवन यापन करने को मजबूर है लोग 

सरकार भले ही गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं ला रही हो मगर अभी भी ज्यादातर गरीबों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसी ही एक समस्या वाराणसी के काशी स्टेशन के आस पास झुग्गी झोपड़ी लगाकर रहने वालों की है। इन लोगों की झोपड़ियों को ये कहकर तोड़ दिया गया कि सरकार की ओर से इन्हे आवास दिया जायेगा। मगर झोपड़ियों को तोड़ने और इन्हे बेसहारा सड़क पर छोड़ने के बाद कोई इनकी सुध लेने वाला नहीं है।
लोगों का कहना है कि ये लोग लगातार अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे है मगर इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है उससे इन गरीब लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिससे इन लोगों को अपना जीवन यापन करने में समस्या हो रही है।
इनमे ज्यादातर महिलाएं है जो अपनी व्यथा लेकर सरकारी अफसरों के सामने गिड़गिड़ाती फिर रही है। मगर अधिकारी इन्हें इधर उधर की बातें बताकर अपना पिंड छुड़ा रहे है। इन महिलाओं का कहना है कि अगर इसे ही सुशासन और गरीबों की सरकार कहते है तो इन्हे ऐसी सरकार नहीं चाहिए।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777