उत्तर प्रदेश

लखनऊ ITI में 11 सितंबर को महिला रोजगार मेला, Hero MotoCorp समेत 4 कंपनियां देंगी नौकरी, जानें फुल detail

महिलाओं और युवतियों के लिए रोजगार पाने का बड़ा मौका है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), अलीगंज में 11 सितंबर को महिला रोजगार एवं प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जाएगा। इसमें Hero MotoCorp, Hindustan Unilever, SBI Life Insurance और Almas Exports & Imports जैसी चार कंपनियां अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। कैंपस प्लेसमेंट के साथ वॉक-इन इंटरव्यू का भी मौका मिलेगा।

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य महिलाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

Hero MotoCorp में 50 पद, 18,487 तक इन-हैंड वेतन

Hero MotoCorp के हरिद्वार प्लांट में 50 पदों पर कैंपस प्लेसमेंट होगा। इसके लिए 18 से 26 वर्ष की ITI पास छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹26,450 CTC और करीब ₹18,487 इन-हैंड वेतन मिलेगा।

Hindustan Unilever में ट्रेनी के 15 पद

Hindustan Unilever के सुमेरपुर प्लांट में ट्रेनी के 15 पदों पर ITI पास महिलाओं को मौका मिलेगा। इसके लिए आयु सीमा 21 से 29 वर्ष रखी गई है। चयनित महिलाओं को ₹14,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

SBI Life में 20 हजार तक कमाई का मौका

SBI Life Insurance में फाइनेंशियल कंसलटेंट के पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू होगा। इसमें 18 से 30 वर्ष की 12वीं पास या स्नातक महिलाएं शामिल हो सकती हैं। यहां ₹20,000 तक प्रतिमाह आय का अवसर मिलेगा।

Almas Exports में महिला टेलर की भर्ती

Almas Exports & Imports में महिला टेलर के पदों पर भर्ती होगी। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम ₹8,000 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

11 सितंबर को सुबह 10 बजे पहुंचना होगा

प्लेसमेंट अधिकारी एमए खां ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 11 सितंबर को सुबह 10 बजे राजकीय ITI अलीगंज के विवेकानंद हॉल एवं परिसर में पहुंचें।

अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षिक एवं तकनीकी प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, जरूरी दस्तावेज और बायोडाटा लाना होगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777

slot gacor