लाइफस्टाइल

लंच में कुछ अच्छा खाने का है मन तो ट्राई करें कड़ाही पनीर की ये टेस्टी रेसिपी

आपने आज तक पनीर से बनी कई तरह की रेसिपी ट्राई की होंगी। लेकिन कड़ाही पनीर का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। कड़ाही पनीर एक ऐसी डिश है। जिस आप लंच में ही नहीं डिनर में भी बनाकर खा सकते हैं। यह रेसिपी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है।

इसे बनाना भी उतना ही आसान है। टमाटर और मसालों से तैयार की गई ग्रेवी में डाले गए पनीर के टुकड़े इसका स्वाद और बढ़ा देते हैं। दही की वजह से ग्रेवी को थोड़ा टैंगी स्वाद मिलता है। आप इस रेसिपी को पराठा या नान के साथ परोस सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है टेस्टी कड़ाही पनीर।

कड़ाही पनीर बनाने के लिए सामग्री-
-500 ग्राम पनीर, तला हुआ
-3-4 टुकड़े हरी मिर्च, टुकड़ों में कटी हुई
-1 टी स्पून अदरक पेस्ट
-1/2 टी स्पून दही
-1/4 कप तेल
-2 टी स्पून जीरा
-2 टुकड़े तेजपत्ता
-1/2 टी स्पून हल्दी
-1 टेबल स्पून नमक
-1/2 टी स्पून गरम मसाला
-1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1 टेबल स्पून धनिया पाउडर
-1 टेबल स्पून धनिया पत्ती

कड़ाही पनीर बनाने की वि​धि-
कड़ाही पनीर बनाने के लिए सबसे पहले तेल गर्म करके उसमें जीरा और तेजपत्ता डालकर जब जीरा चटकने का इंतजार करें। इसके बाद इसमें अदरक का पेस्ट डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें। अब इसमें दही, हल्दी, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर तेल अलग होने तक भूनें।

अब इसमें पनीर और हरी मिर्च डालकर तेज आंच पर भूनें, जब तक पनीर मसालों के साथ अच्छे से मिक्स न हो जाए। आपका टेस्टी कड़ाही पनीर बनकर तैयार है। आप इसे हरा धनिया से गर्निश करते हुए सर्व करें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777