कारोबार

रॉकेट बन गए अडानी ग्रुप के सभी शेयर, आज 16% तक की आई तेजी, ये है बड़ी वजह

अडानी ग्रुप के सभी लिस्टेड शेयरों में आज सोमवार को बड़ी तेजी देखने को मिली। अडानी ग्रुप के शेयरों में 16 फीसदी तक की तेजी आई। सबसे अधिक तेजी अडानी ग्रीन के शेयरों में देखी गई। अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani green energy) के शेयर NSE पर 15.77% बढ़कर 2,224 रुपये पर पहुंच गए। जबकि अडानी टोटल गैस (Adani total gas) के शेयरों में इंट्रा डे में 9% तक की तेजी आई और यह शेयर बीएसई पर अपने 52 वीक हाई 2,775.85 रुपये पर पहुंच गए।

अडानी ट्रांसमिशन-अडानी पावर समेत में तेजी
अडानी ग्रुप की लिस्टेड दूसरी कंपनी के शेयरों में भी तेजी रही। BSE पर अडानी ट्रांसमिशन का शेयर 6 फीसदी बढ़कर 2,697.40 रुपये हो गया। इसके बाद अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर आज बीएसई पर 3.42% की तेजी के साथ 2,371.55 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, अडानी विल्मर (Adani wilmar) के शेयर 5% की तेजी के साथ 617.25 रुपये पर पहुंच गए। अडानी पावर (Adani power) के शेयर में भी 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह शेयर 284.95 रुपये पर पहुंच कर बंद हुआ। अडानी पोर्ट्स के शेयर बीएसई पर 2 फीसदी की तेजी के साथ 729 रुपये पर बंद हुआ। इसकी तुलना में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 54,395.23 अंक पर बंद हुआ।

गौतम अडानी हुए 5G की रेस में शामिल
बता दें कि अडानी ग्रुप ने इस महीने के आखिर में होने वाली 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया है। 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी की दौड़ में अडानी समूह का सीधा मुकाबला मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो (JIO) और दिग्गज सुनील भारती मित्तल की एयरटेल (Bharti airtel) के साथ होगा। Adani Group स्पेक्ट्रम का उपयोग हवाई अड्डों से लेकर बिजली और डेटा केंद्रों तक अपने व्यवसायों का समर्थन करने के लिए एक निजी नेटवर्क बनाने के लिए करेगा।

अडानी समूह ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘भारत इस नीलामी के जरिए अगली पीढ़ी की 5जी सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है, और हम खुली बोली प्रक्रिया में भाग लेने वाले कई आवेदनों में से एक हैं।’’ इस बयान में आगे कहा गया है, ‘‘हम हवाई अड्डों, बंदरगाहों और लॉजिस्टिक, बिजली उत्पादन, वितरण और विभिन्न विनिर्माण कार्यों में बढ़ी हुई साइबर सुरक्षा के साथ ही निजी नेटवर्क समाधान मुहैया कराने के लिए 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777