कारोबार

रिलायंस ने दिल्ली में अपना पहला फैशन और लाइफस्टाइल स्टोर ‘रिलायंस सेंट्रो’ खोला

नयी दिल्ली – खुदरा कंपनी रिलायंस रिटेल ने ‘रिलायंस सेंट्रो’ नाम से फैशन और लाइफस्टाइल स्टोर शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने दिल्ली के वसंत कुंज में अपना पहला सेंट्रो स्टोर खोला है।

रिलायंस रिटेल ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि रिलायंस सेंट्रो के जरिये कंपनी भारत में फैशन को लोकतांत्रिक बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

कंपनी ने कहा कि उसका लक्ष्य 300 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के साथ परिधान, जूते, सौंदर्य, खेल से जुड़े कपड़े से लेकर लगेज तक की श्रेणियों में उपभोक्ताओं के साथ अपनी पहुंच को मजबूत करना है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777