उत्तराखंडफ्लैश न्यूज

रामनगर में महिला साइकिल रेस का हुआ आयोजन

रामनगर7 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले रामनगर में महिला कांग्रेस ने महिला साइकिल रेस का आयोजन किया। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा बिष्ट ने इस रेस में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को लखनपुर चुंगी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रेस में मौजूद महिलाएं कोटद्वार रोड होते हुए नगर पालिका पहुंची, जहां इस साइकिल रेस का समापन हुआ।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने बताया कि रेस का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे बढ़कर अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि महिलाओं को अन्याय के प्रति चुप न होकर उसका डटकर मुकाबला करना होगा तभी महिलाओं की समाज में पहचान बनेगी।

उन्होंने महिलाओं में सेनेटरी पैड का वितरण भी किया। रेस में भारती जोशी ने प्रथम, कविता चौहान ने दूसरा व लक्ष्मी ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रेस में जीत दर्ज करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777