फ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

राजनाथ – उत्तर प्रदेश में योगी ही होंगे भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश भाजपा में चल रहे बदलाव की खबर के बीच राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिंह ने यूपी चुनाव और सीएम योगी को लेकर उठ रहे कई सवालों के जवाब दिए है। राजनाथ ने साफ तौर पर कहा कि अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही सीएम पद के उम्मीदवार होंगे। राजनाथ ने योगी आदित्यनाथ के कामकाज पर संतुष्टि जताई ।लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में बहुत अच्छा काम किया है।

अपने इंटरव्यू के दौरान राजनाथ सिंह ने योगी आदित्यनाथ की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि खुद कोरोना संक्रमित होने के बावजूद योगी ने आइसोलेशन में रहते हुए भी प्रदेश के लिए काम किया। उनके कामकाज पर कोई भी सवाल नहीं उठाया जा सकता। 2022 में योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की तरफ से सीएम पद के उम्मीदवार होंगे।

आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर चुनाव होगा या नहीं होगा इसको लेकर नया मोड़ तब आया जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि उनके पास इसका जवाब नहीं है कि आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा। मौर्य ने कहा था कि बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है और इसका संसदीय दल की बैठक में ही निर्णय लिया जाता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में योगी आदित्यनाथ राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में सरकार चल रही है और कोई समस्या नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777