कारोबार

भोपाल में बिक रहा है सबसे महंगा पेट्रोल

भोपाल – मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमत आसमान तक पहुच गई है। प्रदेश के सभी जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार हो गए है। वहीं राजधानी भोपाल में भी 6 जून रविवार को पेट्रोल के दाम 103.17 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है।

बता दें कि देश में सबसे महंगा पेट्रोल भोपाल में बिक रहा है। एक तरफ कोरोना संक्रमण की मार चल रही है वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल के दाम में हुई इस वृद्धि से परेशानियां बढना शुरू हो गई है।

पेट्रोल के बेस प्राइज पर केंद्र सरकार के टैक्स लगाने के बाद प्रदेश की सरकार भी टैक्स लगाती हैं। वहीं इसके साथ-साथ सेस भी लगाया जाता है जिस कारण रेट बढ़ जाता है।

वहीं बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में 33 फीसदी वैट वसूला जा रहा है। यह मणिपुर, तेलंगाना और राजस्थान के बाद सबसे ज्यादा है। सन 2019-20 में राज्य सरकार ने पेट्रोल पर वैट के जरिए 10,720 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं अभी सन 2020-21 में दिसंबर तक 8,038 करोड़ की कमाई हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777