मनोरंजन

रणबीर-आलिया ने मनाया शादी के बाद जश्न

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, अब कपूर परिवार की बहू बन गई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हो गई है। और उनके वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक ओर जहां शादी के बाद आलिया ने अपने वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए तो वहीं उसके बाद कपल मीडिया के सामने आया और सभी को शुक्रिया कहा। पैपराजी के सामने ही रणबीर ने आलिया को गोदी में उठा लिया और वापस घर ‘वास्तु’में चले गए। ऐसे में अब रणबीर- आलिया के वेडिंग और सेलिब्रेशन के इनसाइड फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के सेलिब्रेशन फोटोज सामने आए हैं। इन फोटोज में रणबीर और आलिया बेहद खुश दिख रहे हैं। और एक साथ इस खास दिन को एन्जॉय कर रहे हैं। इन तस्वीरों में एक ओर जहां रणबीर और आलिया वाइन टोस्ट करते दिख रहे हैं। तो दूसरी ओर कपल केक कट करता दिख रहा है। इन सभी तस्वीरों को रणबीर के फैन पेज ने शेयर किया है। रणबीर और आलिया दोनों ही अपने वेडिंग क्लोथ्स में नजर आ रहे हैं।

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में सिक्योरिटी काफी टाइट थी और सभी के मोबाइल फोन के कैमरे पर रेड टेप लगाया था। ताकि कोई भी अंदर फोटोज और वीडियोज न बना सके। हालांकि इसके बाद भी रणबीर- आलिया की वेडिंग का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को बॉलीवुड हंगामा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हालांकि इस पोस्ट में साफ किया गया है कि ये यूजर जनरेटिड कंटेंट है।

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर कुल 8 फोटोज शेयर किए हैं। साड़ी पहने आलिया और शेरवानी में रणबीर बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा- ‘आज हमारे परिवार और दोस्तों के बीच… हमारे घर पर… हमारी पसंदीदा जगह पर.. बालकनी जहां पर हमने बीते पांच साल हमारे रिलेशनशिप के बिताए… हम ने शादी की। हमारे पास और हमारे साथ काफी कुछ है… हम इंतजार नहीं कर सकते एक साथ और एक साथ नई यादें बनाने का… यादें जो प्यार, मुस्कुराहट, कंफर्टेबल साइलेंस, मूवी नाइट्स, सिली फाइट्स और चाइनीज बाइट्स से भरा था। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए ढेर सारा शुक्रिया… इस ने हमारे इस खास पल को और भी खास बना दिया है। रणबीर और आलिया की ओर से ढेर सारा प्यार।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777