लाइफस्टाइल

मौनी रॉय की करवाचौथ स्पेशल मेहंदी में दिखे महादेव

सुहागिनों के श्रृंगार में मेहंदी का खास महत्व है। करवाचौथ पर महिलाएं अपने हाथों पर सुंदर से सुंदर मेहंदी सजाना चाहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस मौनी रॉय की मेहंदी काफी वायरल हो रही है। मौनी रॉय का पहला करवाचौथ है। इस मौके पर उन्होंने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी सजाई है।

उनके हाथों में महादेव और पार्वती दिख रहे हैं। बता दें कि देवों के देव महादेव फेम मौनी शिव भक्त हैं। वह हनीमून पर भी शिवजी की आराधना करती देखी गई थीं। अब उनके हाथों पर भी शिव दिख रहे हैं। अगर आपने इस बार मेहंदी लगवा ली हो तो किसी और मौके के लिए मौनी के हाथों का डिजाइन सेव कर सकती हैं।

मौनी की मेहंदी से लोग इम्प्रेस
मौनी रॉय ने अपने मेहंदी वाले हाथों की तस्वीरें पोस्ट करके कैप्शन लिखा है, पहला हमेशा स्पेशल होता है। खूबसूरत महिलाओं करवाचौथ शुभ हो। मौनी ने अपने फ्रंट और बैक दोनों तरफ के हाथ दिखाए हैं। उनके एक हाथ में पार्वती को गले लगाए शिव दिख रहे हैं।

दूसरे हाथ में एक महिला छन्नी से चांद देख रही है। मौनी ने अपने हाथ की बैक डिजाइन भी शेयर की है। उन्होंने कोहनी के पास तक काफी खूबसूरत मेहंदी लगवाई है। मौनी की मेहंदी की लोगों ने तारीफ की है। सुरभि ज्योति ने लिखा है, खूबसूरत। दृष्टि धामी ने भी तारीफ की है। एक कमेंट है, मैंने कभी इतनी इम्प्रेसिव मेहंदी आर्ट नहीं देखी।

ब्रह्मास्त्र में हुई तारीफ
मौनी रॉय ने इस साल जनवरी में सूरज नाम्बियार से शादी की थी। उनकी शादी गोवा में बंगाली और साउथ इंडियन रीति-रिवाज से हुई थी। वर्क फ्रंट पर बात करें तो वह अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आई थीं। मूवी में मौनी को काफी तारीफ मिली थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777