राष्ट्रीय

मोदी कैबिनेट से हटाए गए रमेश पोखरियाल निशंक

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आज कैबिनेट विस्तार से पहले ही मोदी कैबिनेट से हटा दिए गए हैं। बता दें कि हाल में ही निशंक की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार अटकलें जारी थी।

इसके अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में एमओएस देबाश्री चौधरी को भी इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। हालांकि, यह सभी जानकारी सूत्रों के हवाले से है। माना जा रहा है कि कई और मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है।

आपको बता दें कि कल ही वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया। इसके अलावा सदानंद गौड़ा को भी इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है। बता दें कि कई बैठकों के बाद आज शाम मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने भी इस्तीफा दे दिया है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777