उत्तराखंडफ्लैश न्यूज

मेयर ने मेला प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

हरिद्वार महाकुंभ में सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर अनीता शर्मा ने मेला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि मेला प्रशासन, निगम को किसी भी प्रकार की सहायता नहीं दे रहा है, जिससे कुंभ में सफाई व्यवस्था एक बड़ी समस्या बनी हुई है।

निगम परिसर स्थित मेयर कार्यालय में मेयर अनीता शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने मेला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि महाकुंभ के लिए समस्त अखाड़ों में साधु-संतों के साथ-साथ श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। सिर्फ चकाचौंध रोशनियों से कुंभ मेला सफल नहीं होता, उसके लिए सफाई व्यवस्था भी अच्छी होनी चाहिए। मेला प्रशासन निगम के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। सफाई कर्मचारियों की भर्ती नहीं की जा रही है।

इसके साथ ही उन्होंने मेलाधिकारी दीपक रावत, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी कई बार कर्मचारियों के लिए अवगत करवाया गया, लेकिन उसके बावजूद भी कुछ नहीं हो रहा। पहली बार ऐसा कुंभ देखा जा रहा है, जिसमें सफाई व्यवस्था बदहाल है। कहीं भी साफ-सफाई नहीं है। यह सिर्फ और सिर्फ मंत्री द्वारा मेयर को बदनाम करने का कार्य हो रहा है। सफाई व्यवस्था ना होने के कारण अखाड़े-आश्रम से साधु-संत सीधे निगम के पार्षद और मेयर से शिकायत कर रहे हैं।

मेयर अनिता शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा बोर्ड बैठक में 600 कर्मचारियों की भर्ती के लिए प्रस्ताव पास किया जा चुका है, लेकिन उस पर भी कुछ नहीं हुआ। मुख्य नगर आयुक्त, जय भारत सिंह बिना किसी को चार्ज दिए छुट्टी पर चले गए। इतना ही नहीं उन्होंने मेयर को सूचना देना भी ठीक नहीं समझा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777