जनता जर्नादनफ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने विधान सभा स्थित नवीनीकृत चित्रवीथिका एवं नेवा सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधान सभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना की उपस्थिति में विधान सभा स्थित नवीनीकृत चित्रवीथिका एवं नेवा सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के उपरान्त मुख्यमंत्री ने नेवा सेवा केन्द्र का निरीक्षण कर उसके सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने आधुनिकीकृत विधान सभा मण्डप का अवलोकन भी किया। विधान सभा अध्यक्ष ने आगामी सत्र में ई-विधान के संचालन के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया।

ज्ञातव्य है कि नेवा (नेशनल ई विधान एप्लीकेशन) सेवा केन्द्र में विधान सभा सदस्यों, विधान सभा सचिवालय तथा राज्य सरकार के विभिन्न अधिकारियों को ई-विधान से सम्बन्धित कार्याें पर ओरिएण्टेशन/प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। नेवा सेवा केन्द्र में आधुनिक कम्प्यूटरों के साथ प्रशिक्षण व संचार हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा भी होगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव विधान सभा श्री प्रदीप दुबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777