जनता जर्नादनफ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के अमृत पर्व प्रवेश समारम्भ-2022 कार्यक्रम को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के ‘अमृत पर्व प्रवेश समारम्भ-2022’ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिन्दुस्थान समाचार ने अपने स्थापना काल से ही सत्य को अपने संवादों से जोड़ते हुए जनसेवा की है और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत बनाने का कार्य किया है। हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी ने 74 वर्षों से भारतीय भाषा एवं परम्परा का सम्मान करते हुए सत्य, संवाद और सेवा को अपने कर्मों का ध्येय वाक्य बनाकर समाचार की गुणवत्ता स्थापित की है। उन्होंने बहुभाषी हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी को 75वें वर्ष में प्रवेश की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमृतकाल को भारतीयता के काल से जोड़ते हुए लोगों को सुरुचिपूर्ण, सत्य, त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त समाचार उपलब्ध कराते रहें।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि व्यक्ति हो या समाज, संस्था हो या समूह 75 वर्ष का कार्यकाल किसी के भी जीवन के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण होता है। आश्रम व्यवस्था के अनुसार पहले आश्रम में व्यक्ति दूसरों पर आश्रित रहकर अपना आधार निर्मित करता है। दूसरे आश्रम में व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है तथा तीसरे आश्रम में दूसरों की मदद के कार्य करता है और चौथे आश्रम में व्यक्ति समाज के प्रति सम्पूर्ण समर्पण के भाव के साथ आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में भारतीय विचार दृष्टि के प्रसिद्ध चिन्तक स्व0 दादा साहब आप्टे ने हिन्दुस्थान समाचार संवाद समिति की स्थापना की थी। स्वतंत्र भारत में भारतीयता की दृष्टि को प्रखर करने का कार्य हिन्दुस्थान समाचार समूह ने किया। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र और पत्रकारिता की शक्ति को कम करने का प्रयास किया गया, लेकिन हिन्दुस्थान समाचार समूह लगातार अपने ध्येय वाक्य का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ता रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान में हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी 15 भारतीय भाषाओं और 950 समाचार पत्र-पत्रिकाओं एवं न्यूज चैनल के माध्यम से खबरों का संकलन, सम्पादन और सम्प्रेषण का कार्य कर रही है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी ताकत संवाद है और इस संवाद के साथ सत्य और देश सेवा का व्रत भी जुड़ा है। संवाद, सत्य और देशसेवा में समन्वय स्थापित करते हुए हमें अनवरत कार्य करने होंगे। उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार समूह की पत्रिकाओं नवोत्थान एवं युगवार्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके आलेख सत्य एवं मानव व्यवहार से जुड़े होते हैं। हिन्दुस्थान समाचार समूह ने समाचारों की सत्यता एवं गुणवत्ता से लोगों के हृदय में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता के समक्ष नई चुनौतियां हैं। प्रिण्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया के अपने-अपने महत्व हैं। समाज में विभिन्न आयुवर्ग के लोगों की अपनी-अपनी रुचि और आवश्यकताएं हैं, जिन्हें मीडिया द्वारा अपनी जिम्मेदारियों के साथ पूर्ण किया जा रहा है। आजादी के अमृतकाल को मीडिया जगत द्वारा दुनिया के समक्ष भारतीयता का काल बनाना होगा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दुनिया एक तरफ सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना से जूझ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ रूस और यूक्रेन के युद्ध से प्रभावित है। इन दोनों ही वैश्विक संकटों में दुनिया भारत के शान्तिपूर्ण सहअस्तित्व के भाव और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की ओर आशान्वित है। इस आपदाकाल में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष प्रधानमंत्री जी से संवाद स्थापित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के कौशल एवं प्रबन्धन को दुनिया सराह रही है, क्योंकि कोरोना महामारी के दौरान भारत का कोरोना प्रबन्धन एवं नियंत्रण दुनिया के विकसित और मजबूत स्वास्थ्य आधारभूत अवसंरचना वाले देशों की तुलना में बेहतर रहा है।

वर्तमान में दुनिया का दृष्टिकोण यह है कि भारत की पहल का असर पड़ेगा। विश्व भारत के कौशल एवं प्रबन्धन का लोहा मान रहा है। इसी कारण कि भारत आज जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसी दिशा में देश के समाचार पत्र एवं पत्रिकाएं और हिन्दुस्थान समाचार समूह भी आगे बढ़ रहे हैं और समाचार जगत में भारतीय भाषाओं को महत्व प्राप्त हो रहा है। इससे पूर्व उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी की पत्रिका युगवार्ता एवं मासिक पत्रिका नवोत्थान के विश्ेाष अंकों का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री भैया जी जोशी ने कहा कि हिन्दुस्थान समाचार समूह ने अपने संकल्पों और उद्देश्यों को पूरा करते हुए 74 वर्षों की साधना पूर्ण की है। इस समाचार समूह ने नित संवर्द्धन, अनवरतता एवं गतिशीलता के साथ अपनी श्रृंखला को निरन्तर मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के श्रेष्ठ नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश कई प्रश्नों के उत्तर ढूंढने वाला प्रदेश है। प्रश्नों का समाधान करने के लिए प्रखरता, निष्ठा, लगन और मन का संकल्प आवश्यक है। हिन्दुस्थान समाचार समूह पत्रकारिता का भान रखते हुए लगातार लोक प्रबोधन एवं स्वस्थ लोकतंत्र के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील आम्बेकर, सह क्षेत्र संघचालक पूर्वी उत्तर प्रदेश श्री राम कुमार वर्मा, हिन्दुस्थान समाचार समूह के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अरविन्द मार्डीकर और समूह सम्पादक श्री रामबहादुर राय एवं हिन्दुस्थान समाचार समूह के विभिन्न पदाधिकारी और लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एम0एस0एम0ई0 श्री नवनीत सहगल सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot