राष्ट्रीय

मायावती का आकाश आनंद पर भरोसा, बोलीं- बहुजन समाज को उनसे बहुत उम्मीदें

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद अब परिपक्वता और सूझबूझ के साथ पार्टी के कामकाज में जुटे हैं और परिवार तथा रिश्ते-नातों से ऊपर पार्टी और आंदोलन को प्राथमिकता दे रहे हैं। मायावती के मुताबिक, बहुजन समाज को उनसे काफी उम्मीदें हैं। इस दौरान उन्होंने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी की अटकलों को भी खारिज कर दिया।

यूपी समेत कई राज्यों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद

मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए आकाश आनंद के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उनके अनुसार, आकाश आनंद उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बसपा की जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह 28 अक्टूबर को बुलंदशहर, 2 नवंबर को सहारनपुर, 20 नवंबर को अयोध्या, 22 नवंबर को आगरा और 29 नवंबर को कानपुर नगर में जनसभाएं करेंगे।

इसके अलावा, 26 नवंबर को संविधान दिवस पर पंजाब में बसपा की ओर से आयोजित विचार संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में होने वाली विचार संगोष्ठी को भी संबोधित करेंगे।

अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का दोटूक रुख

बसपा प्रमुख ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में संभावित वापसी को लेकर चल रही चर्चाओं को खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सिद्धार्थ को अब किसी भी परिस्थिति में पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा।

मायावती के अनुसार, अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद आकाश आनंद पार्टी और आंदोलन के कामों में अधिक सक्रियता से जुटे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पार्टी में हुए अप्रिय घटनाक्रम के लिए आकाश आनंद की तुलना में अशोक सिद्धार्थ अधिक जिम्मेदार थे। इसी वजह से सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर किया गया और उन्हें राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी गई।

कार्यकर्ताओं को किया सतर्क रहने का आग्रह

मायावती ने बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि कुछ स्वार्थी तत्व अलग-अलग हथकंडे अपनाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और आकाश आनंद को सौंपी गई जिम्मेदारियों तथा कार्यक्रमों को पूरी मेहनत से सफल बनाने की अपील की।

ईशान आनंद भी पार्टी के कामकाज में करेंगे सहयोग

मायावती ने बताया कि आकाश आनंद के छोटे भाई ईशान आनंद भी दिल्ली स्थित बसपा के केंद्रीय कार्यालय में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि लंदन से वकालत की पढ़ाई पूरी कर चुके ईशान, उनके दिशा-निर्देशन में खास तौर पर पार्टी के चुनाव संबंधी कार्यों और दस्तावेजी प्रक्रियाओं में मदद करेंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777