मनोरंजन

माँ बनने के बाद वापस बोल्ड अवतार में नज़र आईं अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अनुष्का और उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली भले ही मीडिया और पैपराजी से दूर रहना पसंद करते हैं लेकिन अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

इन दिनों विराट और अनुष्का मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने वेकेशन की तस्वीरों से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

हाल ही में अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का ऑरेंज कलर की मोनोकनी पहने बेहद हॉट लग रही है। इसके साथ अनुष्का गले में स्कार्फ और सिर पर हैट लगाए नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस का यह बोल्ड लुक देखकर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, ‘ये है अपनी फोटो खुद खींचने का नतीजा।

सोशल मीडिया पर अनुष्का की तस्वीरें खूब वायरल हो रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप हमेशा अपने लुक्स से सरप्राइज करती हैं।’ वहीं, एक अन्य यूजर में लिखा, ‘उफ्फ ये हॉटनेस।

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का जल्दी चकदा एक्सप्रेस से कम बैक करने के लिए तैयार हैं। यह मूवी झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इस फिल्म के लिए अनुष्का को क्रिकेट ट्रेनिंग लेते हुए भी देखा जा चुका है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777