कारोबार

महंगाई निकाल रही आम इंसान का दम! फिर बढ़ाए गए LPG के दाम

आम आदमी पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है। 19 मई को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इस महीने दूसरी बार बढ़ोतरी की गई। एक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में रुपये की वृद्धि की गई है। एक वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में इस बार 8 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

इस बढ़ोतरी के बाद अब देश भर के लगभग सभी शहरों में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये से अधिक हो गई है। बढ़ोतरी के साथ दिल्ली और मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1003 रुपये है। कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1029 रुपये होगी। और चेन्नई में इसकी कीमत आज से 1018.5 रुपये होगी।

इससे पहले 7 मई को एक सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा हो गया था।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777