उत्तर प्रदेशजन संसद

महंगाई के ख़िलाफ़ कांग्रेस की यूपी में 32,240 किमी की पदयात्रा

महंगाई के ख़िलाफ़ यूपी में कांग्रेस निकालेगी 32,240 कि.मी की महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा

नेहरू जयंती 14 नवंबर से 24 नवंबर के बीच 403 विधानसभाओं में ‘भाजपा हटाओ-महंगाई भगाओ’ के नारे के तहत निकलेगी पदयात्रा।

प्रत्येक दिन न्यूनतम 10 किलोमीटर की पदयात्रा होगी।

प्रत्येक दिन न्यूनतम 7 ग्रामसभाओं/वार्डों से होकर निकलेगी पदयात्रा।

पदयात्रा के दौरान महँगाई की समस्या पर नागरिकों के साथ बैठक होगी और घर-घर कांग्रेस के प्रतिज्ञापत्र का वितरण होगा।

पदयात्रा के रूट पर पड़ने वाले हाट/बाज़ार में शाम को रोज़ाना नुक्कड़ सभा होगी।

हर दो दिन की यात्रा के बाद एक दिन का विश्राम होगा। कुल मिलाकर एक विधानसभा में चार टुकड़ों में आठ दिन की पदयात्रा होगी।

प्रत्येक विधानसभा में 80 किलोमीटर की पदयात्रा होगी जो न्यूनतम 60 ग्रामसभाओं/वार्डों से होकर निकलेगी।

प्रत्येक विधानसभा में कुल 8 नुक्कड़ सभा होगी।

पूरे प्रदेश में 32,240 किलोमीटर की पदयात्रा होगी।

प्रदेश भर में 24,180 ग्रामस्तरीय बैठक होगी।

कुल 5000 नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777