जनता जर्नादनफ्लैश न्यूज

मणि‍पुर मह‍िला रैली में बोले नड्डा, मोदी सरकार में आज हैं 12 महिला केंद्रीय मंत्री

उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड के साथ ही मणिपुर में भी नए साल में व‍िधानसभा चुनाव प्रस्‍ताव‍ित है। ज‍िसको लेकर भाजपा ने मण‍िपुर में चुनाव प्रचार अभि‍यान शुरू कर द‍िया है। इसको लेकर शुक्रवार को मणि‍पुर में भाजपा की तरफ से मह‍िला रैली का आयोजन क‍िया है।

रैली को संबोध‍ित करते हुए भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार को राजनीत‍ि व सरकार में मह‍िलाओं का पर्याप्‍त प्रत‍िन‍िधित्‍व सुनि‍श्‍च‍ित करने का श्रेय द‍िया है। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा क‍ि आज मोदी सरकार में 12 महिला केंद्रीय मंत्री है।

व‍िधानसभा चुनाव से पूर्व मणिपुर के सगोलबंद में महिला रैली को संबोधि‍त करते हुए भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने मोदी सरकार के शासन काल में ही देश को पहली महि‍ला श‍िक्षा समेत वि‍त्‍त मंत्री म‍िलने की बात कहीं। तो वही सरकार में मह‍िलाओं के प्रत‍िनि‍धि‍त्‍व को लेकर रैली में उन्‍होंने कहा क‍ि मोदी सरकार में 12 केंद्रीय मंत्री आज महिलाएं है।

असल में राजनीत‍ि में मह‍िलाओं यानी आधी आबादी का पर्याप्‍त प्रति‍नि‍धि‍त्‍व सुनि‍श्‍चित करने की मांग बेहद पुरानी रही है। इस बीच कांग्रेस महास‍च‍िव प्रिंयका गांधी ने भी उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव के ल‍िए 40 मह‍िलाओं को टिकट द‍िया है। इस बीच भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा का यह बयान मण‍िपुर के साथ ही उत्‍तर् प्रदेश समेत अन्‍य व‍िधानसभा चुनाव वाले राज्‍यों के लि‍ए भी अहम माना जा रहा है।

द‍िसंबर में जेपी नड्डा ने मण‍िपुर में दूसरी रैली को क‍िया संबोधि‍त
मण‍िपुर में नए साल में प्रस्‍ताव‍ित वि‍धानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारि‍यां पूर्व से ही शुरू की हुई है। मसलन भाजपा के शीर्ष नेता भी मण‍िपुर में दोबारा सरकार बनाने के लि‍ए जुटे हुए हैं. इस स‍िलस‍िले में भाजपा अध्‍यक्ष द‍िसंबर महीने में यह दूसरी बार मण‍िपुर में रैली को संबोधित कर रहे हैं।

इससे पूर्व 10 द‍िसंबर को मणिपुर दौरे के दौरान भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा था क‍ि भाजपा 2017 के बाद से किए गए विकास कार्यों के आधार पर राज्य की सत्ता में एक बार फिर वापसी करेगी। उन्‍होंने राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा था क‍ि हमारी सरकार के बनने से पहले मणिपुर में भ्रष्टाचार, कमीशन और अपराधीकरण का बोलबाला था। अपहरण के मामले पुलिस थानों के बाहर हल होते थे। यही राज्य की जमीनी हकीकत थी। यहां कोई विकास नहीं हुआ था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777