विश्‍व

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल? Marco Rubio ने दिया बड़ा अपडेट

मुंबई पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद रूबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसको लेकर अच्छी खबर सामने आ सकती है।

तेल की कमी दूर करने में मिलेगी मदद

रूबियो ने कहा कि वेनेजुएला में तेल का उत्पादन बढ़ने से समय के साथ बाजार में तेल की कमी को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इससे तेल की पूरी कमी खत्म नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत इस प्रक्रिया में शामिल होने का इच्छुक दिख रहा है। लेकिन इसके लिए अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से जुड़ी कुछ रुकावटों को दूर करना होगा।

मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रूबियो ने बताया कि भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ कुछ मुद्दे सुलझाने बाकी हैं और इन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

रूबियो ने कहा कि दोनों देश समझौते पर पहुंचने को लेकर काफी उम्मीद में हैं। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर से पहले जल्द ही कोई अच्छी खबर सामने आएगी।

रूस से तेल खरीदने के भारत के फैसले का समर्थन

अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के दौरान मार्को रूबियो ने भारत के रूस से तेल खरीदने के फैसले का भी खुलकर समर्थन किया। उन्होंने भारत के इस कदम को समझदारी भरा फैसला बताया।

रूबियो ने साफ कहा कि अमेरिका भारत की ऊर्जा जरूरतों और दुनिया के तेल बाजार में सप्लाई के संतुलन को अच्छी तरह समझता है। इसलिए भारत का रूस से तेल खरीदना एक व्यावहारिक और सही फैसला है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777