उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजवाराणसी

भाजपा हराओ-शिक्षा रोजगार लोकतंत्र बचाओ, No Vote To BJP अभियान की हुयी शुरुआत

छात्र युवा संगठनों व रोजगार आंदोलन के प्रतिनिधियों ने रोजगार देने में असफल भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश चुनाव में हराने का आह्वान किया और भाजपा हराओ शिक्षा रोजगार लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाने की बात कही। संगठन का कहना है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार नौजवानों को रोजगार देने में पूरी तरह से फेल हो गई। रोजगार मांगने पर लाठी और जेल मिल रही है, जिसके खिलाफ पूरे प्रदेश का नौजवान सड़क पर आंदोलनरत है और अब चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगा।

यूपी मांगे रोजगार अभियान से जुड़े छात्र युवा संगठन व आंदोलन के प्रतिनिधियों ने वाराणसी पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभियान के संयोजक सुनील मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने रोजगार देने के वादे को जुमला साबित कर दिया है। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे प्रदेश में रोजगार देने में नंबर वन का विज्ञापन लगाया गया है। जबकि सच्चाई यह है कि सरकार पूरी तरह से रोजगार देने में विफल हुई है।

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं की सूचना तार-तार हो गई है, पेपर आउट होना एक स्वाभाविक परिघटना बन गई है। उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के पद रिक्त हैं लेकिन सरकार शिक्षकों का पद भी नहीं भरना चाहती है।

इंकलाबी नौजवान सभा इनौस के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार रोजगार शिक्षा देने में तो नाकाम है। कानून व्यवस्था भी ध्वस्त है। ठोको नीति के तहत दलितों पिछड़ों मुस्लिमों पर हमला जारी है लेकिन सत्ता से जुड़े अपराधियों का पूरी तरह संरक्षण मिला हुआ है।

उन्होंने पूरे प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर सरकार को घेरते हुए जिले स्तर पर फैक्ट्रियों-कारखानों को संचालित कर अधिकतम नौजवानों को रोजगार की गारंटी की मांग की।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष चंदा यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत सरकार शिक्षा को बाजार के हवाले कर देना चाहती है। जिसके पास पैसा होगा सिर्फ उन्हीं को पढ़ने का हक होगा, नई शिक्षा नीति में आरक्षण का उल्लेख ना होना यह साफ दर्शाता है कि सरकार पूरी तरह से आरक्षण को समाप्त कर वंचित तबकों को मिला संवैधानिक हक छीन रही है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777