कारोबार

बीएसई के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार चौहान ने अपने पद से दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली – देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज बीएसई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष कुमार चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और उन्हें सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है।

बीएसई ने चौहान के इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें सोमवार को ही सभी दायित्वों एवं भूमिकाओं से मुक्त कर दिया गया। वह वर्ष 2012 से ही बीएसई के सीईओ के रूप में कार्यरत थे।

चौहान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ के तौर पर नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। बीएसई ने कहा कि नए प्रबंध निदेशक एवं सीईओ की नियुक्ति होने तक एक्सचेंज की कार्यकारी प्रबंध समिति ही इसका संचालन देखेगी।

इस समिति में मुख्य नियामकीय अधिकारी नीरज कुलश्रेष्ठ, मुख्य वित्तीय अधिकारी नयन मेहता, मुख्य सूचना अधिकारी करसी तवाडिया, मुख्य कारोबार अधिकारी समीर पाटिल और व्यापार परिचालन प्रमुख गिरीश जोशी शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777