बिपिन रावत ने की जम्मू कश्मीर के राज्यपाल से मुलाकात

बिपिन रावत सेना प्रमुख ने यहां जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा से मिले और उन्होंने राज्य में आंतरिक तथा बाहरी सुरक्षा प्रबंधन के मुद्दों पर चर्चा की।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि बिपिन रावत ने शुक्रवार रात यहां राज भवन में वोहरा से मुलाकात की। यह बैठक ऐसे समय में हुई जब सेना ने कश्मीर घाटी में दो दिन तक सुरक्षा समीक्षा की और संचालनात्मक तैयारियों का जायजा लिया।

प्रवक्ता ने कहा कि बिपिन रावत ने राज्यपाल को सेना की संचालनात्मक समीक्षा के बारे में जानकारी दी जो गत शाम समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि राज्यपाल और बिपिन रावत  ने आंतरिक और बाहरी सुरक्षा प्रबंधन से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों तथा और प्रभावी तरीके से आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की।

प्रवक्ता ने कहा कि वोहरा ने राज्य के युवाओं के संतोषजनक भविष्य को आश्वस्त करने के लिए मौके और राजस्व बढ़ाने संबंधित मुद्दों पर भी सेना प्रमुख  से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने सेना प्रमुख द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेने वाले तीन सेना कमांडरों और कई वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरलों से भी मुलाकात की।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777