कारोबार

बाजार की स्थिती मजबूत, आज के Top 5 Shares जिन पर होगी निवेशकों की नजर

ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में तेजी नजर आ रही है। बाजार में सेंसेक्स करीब 390 अंक की बढ़त है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 391.8 अंक बढ़कर 61,446.09 पर, निफ्टी 107.3 अंक चढ़कर 18,176.30 पर कारोबार कर रहा था।

INDUSINDBK, BAJFINANCE, HINDALCO, BAJAJFINSV, M&M के शेयर हरें रंग में यानी बढ़त में है, वहीं COALINDIA, ADANIENT, SUNPHARMA, ASIANPAINT, UPL के शेयर लाल रंग में यानी कमजोर दिखाई पड़ रहे हैं।

आज के कारोबार में हर सेक्टर में खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, आटो, मेटल और फार्मा सहित ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में दिख रहे है। उतार चढ़ाव भरे बाजार में आज यानी 08 मई 2023 कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं। ये शेयर आज बाजार में फोकस में रह सकते हैं। अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रख सकते हैं।

JSW Energy
जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने 300 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड (सेकी) के साथ ऊर्जा खरीद समझौता (पीपीए) किया है। जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पीपीए पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जिसके तहत 2.94 रुपये प्रति किलोवाट (केडब्ल्यूएच) की दर से 25 साल तक आपूर्ति की जानी है।

Bank of India
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया का मार्च तिमाही में मुनाफा 115 फीसदी बढ़कर 1,388.19 करोड़ रुपये हो गया. पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का मुनाफा बढ़कर 3,882 करोड़ रुपये हो गया। जो वित्त वर्ष 2021-22 में 3,406 करोड़ रुपये था। बैंक 2023-24 के दौरान इक्विटी पूंजी के रूप में 4,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है। इस कदम से बैंक में सरकार की हिस्सेदारी को 75 फीसदी तक लाने में मदद मिलेगी।

Coal India
दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का मुनाफा वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही 17.7 फीसदी घट गया है। कर्मचारियों के वेतन संशोधन के लिए ऊंचा प्रावधान करने की वजह से कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा 5,527.62 करोड़ रुपये या 8.98 रुपये प्रति शेयर रहा, जबकि मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में यह 6,715 करोड़ रुपये या 10.86 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का कोयला उत्पादन मार्च, 2023 की तिमाही में 7 फीसदी बढ़कर 22.41 करोड़ टन रहा, जबकि मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में यह 18.02 करोड़ टन रहा था।

Adani Power
अडानी पावर का मुनाफा चौथी तिमाही में 13 फीसदी बढ़कर 5,242 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4,645 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 13,307 करोड़ रुपये से घटकर 10,795 करोड़ रुपये रह गई। दूसरी ओर कुल खर्च सालाना आधार पर 7,174 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,897 करोड़ रुपये हो गया।

Godrej Properties
गोदरेज प्रॉपर्टीज घरों की भारी मांग को देखते हुए चालू वित्त वर्ष में बिक्री बुकिंग में 14 फीसदी ग्रोथ के साथ 14,000 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेचने का लक्ष्य लेकर चल रही है। बिक्री बुकिंग, ग्राहकों से नकदी संग्रह, परियोजनाओं को पूरा करना और भविष्य की परियोजनाओं के लिए नए भूखंड जोड़ने जैसे विभिन्न मानकों पर कंपनी का 2022-23 में प्रदर्शन बहुत मजबूत रहा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777