जनता जर्नादनफ्लैश न्यूज

प्रधानमंत्री द्वारा 11 दिसम्बर, 2021 को जनपद बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का लोकार्पण कार्यक्रम: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद बहराइच स्थित सरयू बैराज का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद जिलाधिकारी बहराइच, मुख्य अभियंता सरयू नहर परियोजना प्रथम अयोध्या, अधीक्षण अभियंता सिंचाई निर्माण मण्डल बहराइच से परियोजना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के उपरान्त मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 11 दिसम्बर, 2021 को जनपद बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के लोकार्पण का कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम के क्रम में उन्होंने आज निरीक्षण किया है। सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना सरयू बैराज से प्रारम्भ होती है। यह परियोजना जनपद बहराइच, श्रावस्ती, गोण्डा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर तथा महराजगंज तक 09 जनपदों को जोड़ती है। सरयू नहर की योजना वर्ष 1972 में बन गयी थी। वर्ष 1978 में इस पर कार्य प्रारम्भ हुआ। प्रारम्भिक रूप से देवीपाटन मण्डल के 02-03 जनपदों में यह कार्य किया जाना था। वर्ष 1982 में इस परियोजना का विस्तार 09 जनपदों तक कर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1978 से वर्ष 2017 तक के लगभग 40 वर्षाें में इस पूरी परियोजना पर मात्र 52 प्रतिशत कार्य सम्पन्न हो सका था। वर्ष 2017 से वर्ष 2021 के बीच सरयू नहर परियोजना का शेष 48 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया गया। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत 09 जनपदांे की 6623 किलोमीटर लम्बी नहर प्रणाली बनायी गयी है।

घाघरा नदी को सरयू नदी से, सरयू को राप्ती नदी से, राप्ती को बाणगंगा नदी से, बाणगंगा को रोहिन नदी के साथ जोड़कर पूरी नहर प्रणाली विकसित की गयी है। यह परियोजना नदी जोड़ो अभियान का बेहतरीन उदाहरण है। परियोजना से प्रदेश के 09 जनपदों के 14.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी। इससे लगभग 30 लाख किसान लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2015 के बाद प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से भारत सरकार द्वारा राज्य सरकारों को व्यापक रूप से धनराशि उपलब्ध कराने से सिंचाई की बेहतर सुविधा सृजित करने में और तेजी आयी है। वर्तमान राज्य सरकार ने इसका भरपूर लाभ उठाया है। इसी का परिणाम है कि केन्द्र सरकार के सहयोग से सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना अब बनकर पूरी हो चुकी है। इस योजना का लाभ प्राप्त होने से इस क्षेत्र के किसानों की आमदनी में कई गुना वृद्धि होगी। उनके जीवन में खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने का संकल्प लिया था। उस संकल्प को सिद्ध करने की दृष्टि से यह परियोजना अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश अपने उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी सी0डी0एस0 जनरल बिपिन रावत जी के दुःखद निधन से आहत है। जनरल रावत के साथ देश के कुछ अन्य सैन्य अधिकारी भी थे, जिनका कुन्नूर, तमिलनाडु में हुई हेलीकाॅप्टर दुर्घटना में दुःखद निधन हुआ है। पूरा देश इन सैन्य अधिकारियों की राष्ट्र के प्रति सेवाओं को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के निवासी 02 सैन्य अधिकारी भी सी0डी0एस0 जनरल बिपिन रावत के साथ थे। जनपद देवरिया निवासी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह इस हादसे में गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने गु्रप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

उन्होंने कहा कि जनपद आगरा निवासी विंग कमाण्डर श्री पृथ्वी सिंह चैहान इस दुर्घटना में शहीद हुए हैं। उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रिगण और कालान्तर में वह स्वयं दोनों परिवारों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों सैन्य अधिकारियों के जनपदों के अधिकारियों को उनके परिवारों से संवाद बनाकर हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot

slot88