मनोरंजन

पांच साल बाद इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान, 2023 क्रिसमस पर होगी रिलीज

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। वह डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी में काम करेंगे। फिल्म को लेकर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की है। बता दें कि फिल्म डंकी साल 2023 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है।

ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, राजकुमार हिरानी सर, आप तो मेरे सांता क्लॉज निकले। आप शुरू करो मैं टाइम पर पहुंच जाऊंगा। दरअसल मैं तो सेट पर ही रहने लगूंगा। आपके साथ काम करने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। आप सभी के लिए 22 दिसंबर 2023 को डंकी सिनेमाघरो में। वहीं, राजकुमार हिरानी ने ट्वीट कर लिखा।

आखिर हमने एक साथ मूवी बनाने का निर्णय ले ही लिया। डंकी, अगले साल क्रिसमस में आपके नजदीकी सिनेमाघरों में। 22 दिसंबर 2023 को होगी रिलीज। डंकी फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म को राजकुमरा हिरानी और गौरी खान मिलकर इसे प्रोड्यूस करेंगे। शूटिंग अप्रैल 2022 से शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777