पंजाबफ्लैश न्यूजराजनीति

पंजाबः भगवंत मान की कैबिनेट ने ली शपथ

हरपाल चीमा,बलजीत कौर समेत 10 विधायक बने मंत्री

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जहां 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। भगवंत मान की कैब‍िनेट में एक मह‍िला मंत्री भी शामिल है। पंजाब राजभवन में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में ज‍िन मंत्रियों ने शपथ ली, उसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा प्रमुख हैं।

इस नई सरकार में बलजीत कौर एकमात्र महिला मंत्री हैं। इसके अलावा हरभजन सिंह ईतो, विजय सिंघला, लाल सिंह कटरौचक, गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर और हरजोत सिंह बैंस ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

पंजाब के सीएम मुख्यमंत्री मान ने शन‍िवार को अपने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर टि्वटर पर साझा की थी। इसके साथ ही उन्‍होंने ल‍िखा, पंजाब का नया मंत्रिमंडल शन‍िवार को शपथ ग्रहण करेगा। पंजाब की आप सरकार में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है। पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है।

आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर विजय प्राप्त की है।

सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्री अपना पदभार संभालेंगे और दोपहर के समय आप सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने गत बुधवार को मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 117 सदस्यीय विधानसभा में कुल 92 सीटें हासिल हुईं। राज्‍य के इत‍िहास में ऐसा पहली बार है, जब‍ एक ही पार्टी 92 सीटें जीतने में कामयाब रही है।

राज्य के लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे

इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी के बाद कांग्रेस को सबसे ज्‍यादा 18 सीटें हासिल हुईं। पत्रकारों से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के कई विधायकों ने कहा कि वे राज्य के लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे। मोगा से आप विधायक डॉ0 अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा, हमें शून्य से शुरुआत करनी होगी, क्योंकि पूरी व्यवस्था को बदलना होगा। हम सभी काम करेंगे। जो भी गारंटी का वादा किया गया है, उसे पूरा किया जाएगा। पंजाब को एक आदर्श राज्य के रूप में दिखाया जाएगा।

पंजाब में WhatsApp से दर्ज करा सकेंगे भ्रष्‍टाचार की शिकायत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य के लोगों के लिए बड़ा ऐलान कर चुके हैं। इसके तहत 23 मार्च शहीद दिवस पर एंटी-करप्शन हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग व्हाट्सएप के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने कहा, 23 मार्च को शहीद दिवस के मौके पर मैं एक हेल्पलाइन शुरू करूंगा, जो मेरा निजी व्हाट्सएप नंबर होगा। पंजाब में अगर कोई आपसे घूस मांगता है तो मना न करें, वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग बनाकर उस नंबर पर भेज दें।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot