कारोबार

निफ्टी-सेंसेक्स रिकार्ड स्तर पर बंद, निवेशकों को करीब 2.09 लाख करोड़ रुपये का फायदा

आज के कारोबार में बाजार ने नया रिकॉर्ड हाई बना दिया। बाजार में निफ्टी और सेंसेक्स रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्‍स में 195 अंकों की बढ़त हुई है। Sensex 945.42 अंक यानी 1.50 फीसदी बढ़कर 63,915.42 अंक पर बंद, निफ्टी 154.70 अंक यानी 0.82 फीसदी की मजबूती के साथ 18,972.10 अंक के स्तर पर क्लोज हुआ।

आज के कारोबार में बाजार में चौतरफा तेजी रही है। निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा सहित ज्‍यादातर इंडेक्‍स हरे निशान में बंद हुए हैं। रिकॉर्ड तेजी के बीच कारोबार में निवेशकों को करीब 2.09 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

NIFTY के टॉप गेनर्स
NSE Nifty पर ADANIENT के शेयर 5.63 फीसदी के उछाल के साथ, ADANIPORTS में 4.84 फीसदी, JSWSTEEL में 3.12 फीसदी, BAJAJ-AUTO में 2.32 फीसदी की SUNPHARMA में 2.32 में बढ़त देखने को मिल रही है।

NIFTY पर इन शेयरों में दिखी टूट
NSE Nifty पर HDFCLIFE में 1.93 फीसदी, TECHM में 1.74 फीसदी, M&M में 1.44 फीसदी, APOLLOHOSP में 0.21 फीसदी और HEROMOTOCO में 0.18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

भारतीय रुपया में बढ़त
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपया पिछले बंद के मुकाबले मामूली रूप से 0.01 पैसे मजबूत होकर 82.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777