फ्लैश न्यूजसाइबर संवादसाइंस & टेक्नोलॉजी

व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी कल से होगी लागू

व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी 15 मई से लागू हो रही है। कई करोड़ लोगों ने नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार कर लिया है और कई करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक स्वीकार नहीं किया है। व्हाट्सएप ने हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट में उसकी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर दाखिल हुई याचिका पर कहा है कि तमाम इंटरनेट आधारित एप की वही पॉलिसी है जो हमारी है।

बिग बास्केट, कू, ओला ट्रूकॉलर, जोमैटो और आरोग्य सेतु एप भी यूजर्स का डाटा लेते हैं। आइए जानते हैं यदि आप कल यानी 15 मई तक प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करते हैं तो आपके अकाउंट का क्या होगा!

व्हाट्सएप ने कहा है कि नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने वाले यूजर्स के अकाउंट को डिलीट नहीं किया जाएगा, बल्कि कुछ सेवाएं बंद कर दी जाएंगी जिनमें मैसेज और कॉल जैसे सेवा शामिल हैं। इससे पहले कंपनी ने कहा था कि प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने वाले यूजर्स का अकाउंट डिलीट कर दिया जाएगा।

व्हाट्सएप ने आज कहा कि उसके नए निजता अपडेट को स्वीकार न करने के लिए कोई भी खाता डिलीट नहीं किया जाएगा, लेकिन ‘कई हफ्तों’ के बाद इन विवादित शर्तों को स्वीकार न करने वाले उपयोगकर्ता अपनी चैट सूची नहीं देख पाएंगे। अंत में उनके एप पर आने वाले फोन कॉल या वीडियो कॉल का जवाब देने की सुविधा के इस्तेमाल पर रोक लग जाएगी।

इन अपडेट्स को स्वीकार न करने पर आप WhatsApp के सभी फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। आप कुछ समय के लिए कॉल्स और नोटिफिकेशन तो पाएंगे। लेकिन एप से मैसेजेस नहीं पढ़ पाएंगे और न ही किसी को मैसेजेस भेज पाएंगे।

आप 15 मई के बाद भी पॉलिसी स्वीकार कर सकते हैं। कंपनी आपको नोटिफिकेशन के जरिए सूचित करती रहेगी। नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर व्हाट्सएप ने कहा है कि यह सिर्फ बिजनेस अकाउंट के लिए है। सिर्फ बिजनेस अकाउंट से होने वाली चैटिंग को व्हाट्सएप पढ़ेगा और पैरेंट कंपनी फेसबुक के साथ साझा करेगा। नई पॉलिसी का निजी चैट से कोई लेना-देना नहीं है।

यदि आप पॉलिसी स्वीकार नहीं करना चाहते हैं तो 15 मई से पहले, आप Android या iPhone पर अपनी पुरानी चैट्स एक्सपोर्ट कर सकते हैं। साथ ही अपने अकाउंट की रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं।अगर आप Android, iPhone या KaiOS से WhatsApp अकाउंट डिलीट करने के बाद उसे दोबारा एक्टिव नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में आपकी पुरानी चैट्स भी मिट जाएंगी और आपको सभी WhatsApp ग्रुप्स से हटा दिया जाएगा और आपका WhatsApp बैकअप भी डिलीट हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777