जनता जर्नादनफ्लैश न्यूज

देवरिया में अचानक रद्द हुआ अमित शाह का कार्यक्रम, डिप्‍टी CM केशव मौर्य का हो रहा इंतजार

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से ऐन मौके पर निरस्त कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा निकाली जा रही जन विश्‍वास यात्रा के तहत शाह का शुक्रवार दोपहर यहां सलेमपुर में आने का कार्यक्रम था। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि अभी तक गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के बारे में प्रोटोकॉल जिला प्रशासन को नहीं मिला है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के देवरिया के सलेमपुर में आने का सरकारी प्रोटोकॉल मिला है। और वे हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 1.35 बजे आयेंगे। गौरतलब है कि देवरिया जिले के कपरवार में भाजपा की जन वश्विास यात्रा ने गुरूवार शाम प्रवेश किया था। यात्रा के साथ पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद डॉ.रमापतिराम त्रिपाठी, यात्रा प्रभारी सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी, राज्य सभा सांसद जयप्रकाश निषाद पहुंचे थे। यात्रा तीन दिन तक जिले में रहेगी।

देवरिया में जन विश्‍वास यात्रा का जोरदार स्‍वागत
इसके पहले गुरुवार की शाम देवरिया में प्रवेश के समय जन विश्‍वास यात्रा का जोरदार स्‍वागत किया गया। यात्रा ने बरहज विधानसभा के कपरवार से देवरिया जिले में प्रवेश किया। जिले में बरहज के अटल चौराहे पर यात्रा रुकी। यहां नेताओं ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को गिनाया।

बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी और योगी सरकार ने जनहित में जो काम अब तक किए हैं। उतने काम सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकारें मिलकर भी नहीं कर पाईं। गांव, गरीब, किसान, नौजवान सबको ध्यान में रखकर भाजपा की सरकार ने काम किया है।

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में प्रधानमंत्री मोदी के मार्गनिर्देशन में मुख्यमंत्री योगी ने जिस तरह काम किया। वह पूरे विश्व के लिए मिसाल बना। सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को बेहतर इलाज की सुविधा दी।

जनधन योजना के माध्यम से गरीबों को बैंक खाता दिया तो उज्ज्वला योजना से हर गरीब को गैस कनेक्शन दिया। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। अमेरिका हो या चीन, जहां-जहां प्रधानमंत्री जाते हैं। वहां भारत माता की जय के नारे लगते हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777