कारोबार

तेल कंपनियों ने विमान फ्यूल के दाम घटाए, अब इतनी रह गई कीमत

विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में शनिवार को 2.2 प्रतिशत की कटौती की गई, जो अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट को दर्शाती है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के मुताबिक एटीएफ के दाम में 3,084.94 रुपये प्रति किलोलीटर या 2.2 प्रतिशत की कटौती करके इसे 1,38,147.93 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिया गया है।

एटीएफ की कीमत में इस साल केवल दूसरी बार कटौती गई है। पिछले महीने इसकी कीमत 1,41,232.87 रुपये प्रति किलोलीटर (141.23 रुपये प्रति लीटर) के चरम पर पहुंच गई थी। आपको बता दें कि एटीएफ के दाम पिछले पखवाड़े अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों के आधार पर हर महीने की पहली और 16वीं तारीख को संशोधित किए जाते हैं। इससे पहले एक जुलाई को कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

इस बीच, एयरलाइन अधिकारियों ने बढ़ती एटीएफ कीमतों के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों यानी ओएमसी के साथ बैठक करने के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति में स्पाइसजेट, गोफर्स्ट और इंडिगो – विस्तारा और अन्य एयरलाइंस के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधित्व भी इस समिति में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777