उत्तर प्रदेशजन संसद

जेपी नड्डा ने BJP प्रयागराज कार्यालय का वर्चुअली उद्घाटन किया

प्रयागराज—जिले के सिविल लाइंस स्थित भाजपा के नये कार्यालय का उद्घाटन हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वाराणसी में वर्चुअल माध्यम से कार्यालय का उद्घाटन किया। वाराणसी आए राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई विधायक, सांसद मौजूद रहे। यह कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

प्रयागराज में बने बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री मुखिया योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल भाषण भी दिया। इस दौरान प्रयागराज स्थित भाजपा कार्यालय पर कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं की भीड़ देखी गई। बीजेपी का यह कार्यालय 5 तल का है, इसमें गंगापार, यमुनापार और महानगर अध्यक्ष का अलग-अलग कार्यालय है। इसके अलावा मीडिया हाउस भी बनाया गया है। किसी बड़ी मीटिंग की स्थिति में अलग से मीटिंग हाल भी बनाया गया है। इतना ही नहीं, स्टोर रूम सहित तमाम आधुनिक सुविधाएं भी इस कार्यालय में मौजूद हैं। यहां कार्यकर्ताओं को वाईफाई सुविधा भी मिलेगी।

प्रयागराज प्रभारी लक्ष्मणाचार्य ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम या बैठक की व्यवस्थाओं के लिए कार्यालय और कार्यकर्ता की जरूरत होती है। बड़ी खुशी है कि कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन करके इतना बड़ा कार्यालय का निर्माण करवाया।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777