कारोबार

जीक्यूजी, अन्य निवेशकों ने अडाणी समूह में हिस्सेदारी एक अरब डॉलर में खरीदी

नयी दिल्ली – अमेरिका स्थित निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स और कुछ अन्य निवेशकों ने अडाणी समूह की दो कंपनियों में प्रवर्तक समूह की कुछ हिस्सेदारी करीब एक अरब डॉलर में खरीद ली है। घटनाक्रम से परिचित सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह हिस्सेदारी थोक सौदों के जरिये बेची गई है।

इस दौरान अडाणी समूह की मूल कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के 1.8 करोड़ शेयर यानी 1.6 प्रतिशत हिस्सेदारी एक ही सौदे में बेच दी गई। इसके अलावा अडाणी ग्रीन एनर्जी के 3.52 करोड़ शेयर यानी 2.2 प्रतिशत हिस्सेदारी भी बेच दी गई है।

सूत्रों ने कहा कि अडाणी समूह के प्रवर्तक परिवार ने बुधवार को थोक सौदों के जरिये अपनी हिस्सेदारी बेची है। सूत्रों के मुताबिक, थोक शेयर खरीदने वाले निवेशकों में जीक्यूजी भी शामिल है।

इसने मार्च में भी अडाणी समूह की चार कंपनियों में हिस्सेदारी 1.87 अरब डॉलर में खरीदी थी। इसके अलावा मई में भी उसने समूह की कंपनियों में 40-50 करोड़ डॉलर का निवेश किया था। हालांकि अडाणी समूह में निवेश करने वाले अन्य निवेशकों की पहचान अभी सामने नहीं आ पाई है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777